FIFA -U -2017 के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होंगे PM मोदी
भारत में पहली बार आयोजित हो रहे फीफा अंडर 17 फुटबाल टूर्नामेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे. दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन के बाद पहला मैच आज रात 8 बजे भारत और अमेरिका के बीच खेला जायेगा. फीफा में अभी तक ये पहली बार है जब किसी को उद्घाटन के लिए बुलाया गया है. बता दें कि 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 24 टीमें भाग ले रही हैं.