स्वीडन को हराकर 28 साल बाद इंग्लैंड पहुंचा फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में
Image Credit: Twitter
कहते हैं जो जिंदगी में कभी नहीं होता वह एक बार जरूर होता है. ऐसा ही इत्तेफाक हुआ इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के साथ. या यूं कहें कि इंग्लैंड की टीम ने अपने शानदार खेल की बदौलत स्वीडन को फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. यह कारनामा इंग्लैंड ने 28 साल बाद किया है. इससे पहले इंग्लैंड 1990 में फीफा के सेमीफाइनल में पहुंचा था. वही स्वीडन की क्वार्टर फाइनल हार कर फीफा विश्व कप से घर वापसी हो चुकी है