फीफा वर्ल्ड कप की हुई शुरुआत, सितारों ने बिखेरा जलवा
फुटबॉल के महाकुम्भ फीफा वर्ल्ड कप की शानदार शुरुआत मॉस्को में हो गयी. वर्ल्ड कप के इस 21 वें संस्करण की शुरुआत के तकरीबन 80 हज़ार फुटबॉल प्रेमी गवाह बने. इस समारोह में ब्रिटेन के गायक रॉबी विलियम्स रूस की ऐडा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया. इस दौरान ब्राजील के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो सबके आकर्षण का केंद्र रहे. समारोह खत्म होने के बाद पहला मैच रूस और सऊदी अरब के बीच खेला गया. इस बार फीफा में 32 टीमें हिस्सा ले रही है.