पांचवीं बार फीफा महिला विश्वकप के फाइनल में पहुंचा अमेरिका
Image Credit: Shortpedia
पिछले बार की चैंपियन अमेरिका ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार तीसरी और कुल पांचवीं बार फीफा महिला विश्वकप के फाइनल में प्रवेश किया। अमेरिका के लिए विंगर क्रिस्टेन प्रेस ने 10वें और स्ट्राइकर एलेक्स मोर्गन ने 31वें मिनट में गोल किया। इंग्लैंड के लिए एकमात्र गोल इलिने व्हाइट ने किया। साथ ही इलिने लगातार तीन नॉकआउट मैचों में गोल करने वाली विश्व कप इतिहास की तीसरी खिलाड़ी बनीं।