पूर्व क्रिकेटर ग्रीनिज और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच 19 साल बाद सुलझा विवाद
Image Credit: Twitter
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और पूर्व वेस्टइंडीज खिलाड़ी गार्डन ग्रीनिज के बीच 19 साल से चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया. ग्रीनिज बांग्लादेश के कोच रहे थे. जब वह कोच थे उस दौरान बांग्लादेशी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. फिर बोर्ड ने टीम को टेस्ट दर्जा देना चाहा जिसका ग्रीनिज ने विरोध किया. उनका मानना था कि ये एक जल्दबाजी का फैसला है. लेकिन अब बोर्ड ने सब गिले शिकवे भुलाकर ग्रीनिज का ढाका में स्वागत किया