वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज एजरा मोसेली का सड़क दुर्घटना में हुआ निधन
Image Credit: shortpedia
वेस्टइंडीज और बारबाडोस के पूर्व तेज गेंदबाज एजरा मोसेली का 63 साल की उम्र में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। क्रिकबज के मुताबिक बारबाडोस ABC हाइवे के पास साइकिल चलाते समय हाइवे पर उन्हें एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी जिसके कारण उनकी मौत हुई है। 1990 की शुरुआत में इस पूर्व तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के लिए दो टेस्ट और नौ वनडे मैच खेले हैं।