बाधा दौड़ के पूर्व विश्व चैंपियन की सड़क दुर्घटना में मौत
Image Credit: getty image
केन्या के बाधा दौड़ में पूर्व विश्व चैंपियन निकोलस बैट की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गयी है. निकोलस नाइजीरिया में हुई अफ्रीकी चैंपियनशिप से अभी वापस स्वदेश लौटे थे. साल 2015 में चीन में आयोजित हुई बाधा दौड़ की विश्व चैंपियनशिप में विश्व चैंपियन बनकर गोल्ड मैडल जितने वाले केन्या की ओर से पहले खिलाड़ी थे. एथलेटिक्स केन्या ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए एक भावुक ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रगट की