कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर फ्रेंच फुटबॉल क्लब के डॉक्टर ने कर लिया सुसाइड
Image Credit: Shortpedia
संक्रमित होने के बाद फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब रीम्स के डॉक्टर बर्नार्ड गोंजालेज ने आत्महत्या कर ली। मेयर अर्नाड रॉबिने ने कहा कि उनकी खुदकुशी से मुझे झटका लगा है। मैं उन्हें कई सालों से जानता था। बर्नार्ड ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उन्होंने खुद को कोरोना संक्रमित होने की बात लिखी है। फ्रांस में कोरोना की वजह से 8,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।