FTP वर्किंग ग्रुप के सदस्य बन सकते हैं सौरव गांगुली
बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली के आईसीसी फ्यूचर्स टूर और कार्यक्रम एफटीपी पर बीसीसीआई के कार्यसमूह का हिस्सा बनने की सम्भावना बढ़ गयी है. इस कार्यसमूह में बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना, कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी होंगे. एसजीएम के अधिकारीयों का कहना है कि क्रिकेट का मामला होने से गांगुली की राय उपयोगी होगी. वहीं इस टूर के दौरान भारतीय टीम को 2019-2023 के बीच तीनों प्रारूपों में 81 मैच खेलने हैं.