गंभीर ने दिया धोनी पर बड़ा बयान, कहा-अपने हिसाब से नहीं चुन सकते सीरीज
Image Credit: Shortpedia
महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलों को लेकर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने साफ कहा कि संन्यास का फैसला हर किसी का निजी फैसला होता है। मुझे लगता है कि सेलेक्टर्स को धोनी से बात करनी चाहिए और योजनाओं के बारे में पूछना चाहिए। अगर भारत के लिए खेलना है तो फिर धोनी को सारे मैच खेलने चाहिए, ऐसे वो अपनी पसंद से किसी सीरीज को नहीं चुन सकते।