हार्दिक की कपिल देव से तुलना पर भड़के गावस्कर
Image Credit: Twitter
बर्मिंघम में हार्दिक पांड्या की पहले टेस्ट में 26 और 13 रन की पारी के बाद कपिल देव से उनकी तुलना पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर भड़क गए। उन्होंने इसे बकवास बताते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान सौ साल में एक बार पैदा होने वाले क्रिकेटर हैं और किसी से उसकी तुलना नहीं हो सकती। इसी दौरान गावस्कर ने शिखर धवन को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि- शिखर को अपने खेल में बदलाव करना होगा, वो वनडे मैच की ही तरह टेस्ट मैच में नहीं खेल सकते हैं।