ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का कार्ड वायरल, भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की फोटो दिखी
Image Credit: Twitter
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल बहुत जल्द अपनी लॉन्ग टाइम इंडियन-ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी करने वाले हैं। इस बीच उनकी शादी का कार्ड सुर्खियों में है। दरअसल, उनकी शादी का कार्ड एक दम इंडियन स्टाइल में प्रिंट हुआ है। जिस पर भगवान विष्णु, भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की फोटो भी दिखती है। पूरा कार्ड तमिल भाषा में छपा है। दोनों तमिल ब्राह्मणों के रीति-रिवाजों के हिसाब से 27 मार्च को शादी करेंगे