गोलरहित ड्रॉ रहा भारत और ब्रिटन के बीच हुआ मैच
Image Credit: social media
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड दौरे का अपना तीसरा मैच गोलरहित ड्रॉ खेला। मैच में टीम को अंतिम क्षणों से पहले चार पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन ब्रिटिश टीम ने इनका शानदार बचाव किया। भारत के पास अंतिम क्षणों में गोल करने का मौका था, लेकिन इस बार भी भारत का पेनल्टी कॉर्नर बेकार चला गया। ब्रिटेन ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने उनका बचाव किया।