राष्ट्रमंडल खेल 2022: 10वें दिन बरसा सोना, भारत के हिस्से आए 4 गोल्ड मेडल
Image Credit: Twitter
राष्ट्रमंडल खेल 2022 का 10वां दिन भारत के लिए स्वर्णिम दिन साबित हुआ। भारत ने आज चार स्वर्ण सहित कुल नौ पदक जीते, जिनमें तीन स्वर्ण मुक्केबाजी में आए। चौथा स्वर्ण पदक ट्रिपल जंप में आया। 10वें दिन तीन मुक्केबाजों - निकहत जरीन, अमित पंघाल और नीतू ने अपने-अपने फाइनल जीते। वहीं, भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को भारत को 17वां स्वर्ण पदक दिलाया है।