गूगल ने डूडल बनाकर किया दिलीप सरदेसाई को दी श्रद्धांजलि
Image Credit: Aaj tak
दुनिया की नंबर 1 सर्च कंपनी गूगल किसी भी जानी मानी हस्ती की जयंती और पुण्यतिथि पर डूडल बनाकर उन्हें याद करता है. आज गूगल ने पूर्व क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई को याद करते हुए उनकी 78 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी तस्वीरों का डूडल बनाया है. दिलीप 1959 में एक ट्रॉफी के मैचों में 435 रन बनाकर चर्चाओं में आये थे. उन्हें भारत का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रनों का है.