स्विस ओपन विश्व टूर के दूसरे राउंड में पहुंचे आरएमवी गुरुसाईदत्त, सौरभ वर्मा और समीर वर्मा
स्विस ओपन विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट के पहले दौर में भारतीय बैडमिंटन खिलाडी आरएमवी गुरुसाईदत्त, सौरभ वर्मा और समीर वर्मा ने जीत दर्ज करके दूसरे दौरे में प्रवेश कर गए है। अपने टखने के ऑपरेशन के बाद लौटे गुरुसाईदत्त ने इस मैच मे ब्राजील के यगोर कोएल्हो को सीधे गेम में 21-16 21-11 से हराया। वही सौरभ ने इस्राइल के मिशा जिल्बरमैन को 21-11 21-18 से और समीर ने फ्रांस के थामस रोक्सेल को 22-20 21-10 से हराया है.