फिटनेस टेस्ट में फेल हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय उम्मीदों को झटका
Image Credit: Shortpedia
24 जनवरी से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैचों के लिए टीम सिलेक्शन से पहले हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर भारतीय टीम की उम्मीदों को झटका लगा। पांड्या फिटनेस टेस्ट में फेल हुए। भारत, न्यूजीलैंड में 5 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। हार्दिक कमर की चोट के चलते 4 महीने से टीम से बाहर हैं। हार्दिक को सर्जरी से उबरने में अभी और वक्त लगेगा।