फर्जी डिग्री मामले में हरमनप्रीत को मिली राहत,लेकिन फिर भी हटेंगी डीएसपी के पद से
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हरमनप्रीत कौर पिछले दिनों ग्रेजुएशन की फर्जी डिग्री के मामले में फंस गई थी. जिसकी जांच करने पर यूनिवर्सिटी ने भी उनकी फर्जी डिग्री की पुष्टि की थी. लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आया है. हरमनप्रीत ने बताया कि उन्होंने यह डिग्री अपने कोच के द्वारा ली थी. उन्हें नही मालूम था ये फर्जी है. लेकिन फिर भी पंजाब सरकार ने उन्हें डीएसपी के पद से बर्खास्त करने का फैसला कर लिया है