सम्मान राशि में कटौती से हरियाणा के विजेता खिलाड़ी नाराज़, PM मोदी से मांगी मदद
Image Credit: Phogat_Vinesh
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन करते हुए सबसे ज्यादा मेडल कमाए है. इसके बाद भी हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को दी जाने वाली सम्मान राशि में से अन्य जगहों से मिली सम्मान राशि की कटौती का फैसला किया है; इसलिए अन्य खिलाड़ियों समेत महिला कुश्ती की गोल्ड मेडल विजेता विनेश फोगाट ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का बहिष्कार करते हुए PM मोदी से सरकार के इस फैसले पर हस्तक्षेप करने की अपील की है.