खिलाड़ियों से 33 फ़ीसदी हिस्सा मांगने के फैसले पर हरियाणा सरकार ने लगाई रोक
Image Credit: India.com
कहते हैं हिंदुस्तान एक लोकतांत्रिक देश है. और इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब हरियाणा सरकार ने एक आदेश जारी करने के कुछ घंटे बाद ही उसे वापस लेना पड़ा. सरकार ने आज प्रदेश के खिलाड़ियों से सरकारी खजाने में अपनी कमाई का 33 फ़ीसदी जमा कराने के लिए कहा था. जिसके बाद पहलवान सुशील कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसका पुरजोर विरोध किया. विवाद बढ़ता देख हरियाणा सरकार ने तुरंत इस आदेश पर रोक लगा दिया है.