बॉल टेम्परिंग के मामले के चलते अब हेड कोच लेहमन ने भी दिया इस्तीफा
Image Credit: Twitter/@CricketAus
बॉल टेम्परिंग मामला इतना बढ़ गया है कि अब इसके कारण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से लेकर ऑस्ट्रलियाई बोर्ड तक को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. अब इसी विवाद के कारण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की किरकिरी होने के कारण टीम के हेड कोच डैरेन लेहमन ने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है. साउथ अफ्रिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को जोहानिसबर्ग में खेला जाने वाला चौथा और आखिरी टेस्ट मैच बतौर कोच लेहमन का भी आख़िरी मैच होगा.