15 साल बाद रिंग में वापसी करेंगे हैवीवेट बॉक्सर माइक टायसन
Image Credit: shortpedia
अमेरिका के हैवीवेट बॉक्सर माइक टायसन 15 साल बाद रिंग में वापसी करने वाले हैं। वे चैरिटी के लिए कुछ प्रदर्शनी मैचों में उतरेंगे। टायसन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं वापसी कर रहा हूं।’ इससे पहले उन्होंने एक लाइव चैट के दौरान भी वापसी की बात कही थी। जानकारी के मुताबिक टायसन इस पैसे से बेघर लोगों की घर बनाने में सहायता करना चाहते हैं।