कोरोना के खिलाफ जंग में हॉकी इंडिया ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए कुल 1 करोड रुपए
Image Credit: Shortpedia
हॉकी इंडिया ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष में 75 लाख रुपए का अतिरिक्त योगदान देने की घोषणा की। इसके चलते हॉकी इंडिया अबतक 1 करोड़ की मदद कर चुका है। इससे पहले हॉकी इंडिया ने 25 लाख रुपए का योगदान दिया था। अध्यक्ष मुहम्मद मुश्ताक अहमद बोले, 'वर्तमान संकट में हम सरकार के साथ हैं। कोरोना से लड़ने के लिए सरकार सब कुछ कर रही है।'