राइफल इवेंट में विवाद, हंगरी डिस्क्वालिफाई, अमेरिका के साथ होगा भारत का फाइनल मुकाबला
Image Credit: Shortpedia
आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में हंगरी के खिलाड़ी इस्तवान पेनी ने हमवतन पीटर सिडी की राइफल को लेकर शिकायत की। इवेंट से पहले भी दोनों खिलाड़ियों में बहस हुई। भारतीय टीम मुकाबले के लिए पहुंची, लेकिन हंगरी के 3 में से केवल 2 शूटर ही पहुंचे। इसके बाद हंगरी को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया और अमेरिका को प्रमोट कर दिया गया। अब भारत और अमेरिका के बीच फाइनल मुकाबला होगा।