आईपीएल में हैदराबाद ने बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त
Image Credit: BCCI
आईपीएल में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में अंकतालिका में टॉप की टीम हैदराबाद ने विराट कोहली के बेंगलुरु को धूल चटा दी. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 147 रन बनाएं. जिसके जवाब में खेलने उतरी बेंगलुरु की टीम 20 ओवरों में केवल 141 रन ही बना सकी और वह यह मैच केवल 5 रनों से हार गई. इस हार के बाद बेंगलुरु लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. क्योंकि उसके द्वारा खेले गए अब तक 10 मैचों में यह उसकी सातवीं हार है