मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना पसंद, मुझे बैगी ग्रीन कैप पहनने की जरूरत नहीं : वॉर्न
Image Credit: Shortpedia
शेन वॉर्न ने बैगी ग्रीन कैप फैंस की आलोचना करते हुए कहा कि इसका मतलब ये नहीं कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना पसंद नहीं था। वॉर्न ने कहा कि आपको ये साबित करने के लिए बैगी ग्रीन कैप पहनने की जरूरत नहीं है कि आप ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना कितना पसंद करते हो। मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना पसंद है और इसके लिए मुझे कैप की जरूरत नहीं है।