मैंने मैच फिक्सिंग के बाद सुसाइड करने के बारे में सोचा था- मोहम्मद अशरफुल
Image Credit: Shortpedia
हालिया बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि मैच फिक्सिंग स्कैंडल के बाद कई बार उन्होंने सुसाइड करने के बारे में सोचा था। अशरफुल को बांग्लादेश के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक के रूप में देखा जाता था, लेकिन फिक्सिंग के कारण उनके करियर पर विराम लगा। कभी अशरफुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए शानदार शतक लगाया था।