ICC अवार्ड्स: कोहली बने नंबर वन कप्तान और क्रिकेटर अॉफ द ईयर
कोहली के लिए साल 2017 खुशखबरी भरा रहा है इस साल जहाँ उनकी शादी हुई है, वहीं ICC ने उन्हें 2017 के क्रिकेटर अॉफ द ईयर के सम्मान से नवाजा है. विराट को बेस्ट कप्तान और वन डे का भी बेस्ट प्लेयर भी घोषित किया गया है. इससे पहले 2012 में भी विराट क्रिकेटर अॉफ द ईयर बने थे. क्रिकेट की दुनिया में 'सर गेरी सोबर्स ट्रॉफी' को सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है.