आईसीसी ने दिया बड़ा बयान मैच फिक्सिंग की करेंगे गहराई तक जांच
Image Credit: South Africa - CricTotal
अल जजीरा द्वारा मैच फिक्सिंग को लेकर किए गए खुलासों के बीच अब आईसीसी ने भी इन खुलासों की जांच करने के आदेश दे दिए हैं. साथ ही उन्होंने कहा है कि वह इन चैनलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे. अल जजीरा ने दावा किया था कि भारत श्रीलंका पाकिस्तान और इंग्लैंड के मैचों में फिक्सरों के कहने पर पिच के साथ छेड़छाड़ की गई थी. जिसके बाद पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी. वहीं इन देशों के क्रिकेट बोर्ड ने भी इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था