आईसीसी ने तय की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने की उम्र
Image Credit: Shortpedia
आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने की उम्र तय की। नए नियम के मुताबिक, अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के लिए खिलाड़ी की उम्र 15 साल होना अनिवार्य है। इससे पहले उम्र पर कोई पाबंदी नही थी। पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन रजा सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने। डेब्यू के वक्त उनकी उम्र 14 साल 237 दिन थी। उनके बाद लिस्ट में मुश्ताक अहमद, मोहम्मद शरीफ, आकिब जावेद और सचिन तेंदुलकर हैं।