अब आईसीसी ने भी दिया स्टीव स्मिथ को झटका
Image Credit: ICC
बॉल टेंपरिंग विवाद में पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस्तीफा दिया. फिर आईसीसी ने भी उन्हें गलत ठहराते हुए एक टेस्ट मैच के लिए सस्पेंड और उनकी 100 फीसदी मैच फीस भी काट ली है. साथ ही बॉल से छेड़छाड़ करने वाले बैनक्राफ्ट की भी 75 फ़ीसदी मैच फीस काट ली है. आईसीसी के मुख्य अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि यह जो कुछ भी हुआ वह खेल भावना के विरुद्ध हुआ हमें खेल पर अब कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है