ICC महिला टी-20 रैंकिंग: शफाली बनी दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज
Image Credit: shortpedia
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा बल्लेबाज शफाली वर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा रैंकिंग में दोबारा टी-20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। शफाली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके कारण उन्होंने पहला स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की है। 17 साल की युवा ओपनर शफाली ने ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को हटाकर पहला स्थान हासिल किया है।