दिवंगत चुनी गोस्वामी व पी के बनर्जी की याद में प्रदर्शनी टूर्नामेंट का आयोजन करेगा आईएफए
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में भारतीय फुटबॉल जगत ने अपने 2 ध्रुव तारों पी के बनर्जी और चुनी गोस्वामी को खोया। जिनके निधन से भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम अध्याय का समापन हुआ है। दोनों दिग्गजों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन एक अभिनव कदम उठाने जा रहा है। आईएफए लॉकडाउन खत्म होने पर चुनी गोस्वामी व पी के बनर्जी की स्मृति में प्रदर्शनी टूर्नामेंट का आयोजन करने वाला है।