अस्पताल में भर्ती MS Dhoni के मेंटॉर Deval Sahay की हालत में सुधार
Image Credit: shortpedia
रांची में टर्फ पिच देकर महेंद्र सिंह धोनी के शुरुआती करियर में उनकी मदद करने वाले देवल सहाय इस समय बिमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती हैं. हालांकि अच्छी बात यह है कि 73 साल के सहाय को शनिवार को वेंटिलेटर पर से हटा दिया गया है. लेकिन वो अभी भी आईसीयू में हैं.सहाय को सांस लेने में तकलीफ, यूरिनरी समस्या जैसी बीमारियां हैं.