बैडमिंटन लीग में सिंधु ने अपनी कट्टर प्रतिद्वंदी मारिन को दी करारी शिकस्त
Image Credit: Twitter
प्रीमियर बैडमिंटन लीग के एक रोमांचक मुकाबले में भारत की पीवी सिंधु ने कैरोलिना मारिन को करारी शिकस्त दी है. सिंधु और मारिन जब भी कोर्ट पर होती है तो दर्शकों को बहुत रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है. शनिवार को हुए इस मुकाबले में पहले तो मारिन सिंधु पर भारी रही उसके बाद सिंधु ने खेल में शानदार वापसी करते हुए मारिन को 11-15,15-18,15-3 के स्कोर से करारी शिकस्त दी. इससे पहले इन दोनों का मुकाबला वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुआ था.