फीफा के पहले मैच में रूसी ‘पंच’ से सऊदी अरब बेदम
Image Credit: Twitter/FIFA
रूस के शेरों ने बीते 8 माह से चली आ रही सारी शंकाओं को एक झटके में खत्म कर डाला. लुजिनिकी स्टेडियम में 78 हज़ार फुटबॉल प्रेमियों के समर्थन के बीच मेजबानों ने आखिरकार जीत के सूखे को फीफा विश्व कप के उद्धघाटन मुक़ाबले में तोड़ दिया. रूस ने एक या दो गोल से नही बल्कि 5-0 के भारी अंतर से सऊदी अरब को नतमस्तक कर विश्वकप के उद्घाटन मुकाबलों में मेजबानों के अपराजेय रहने के सिलसिले को कायम रखा. डेनिस के दो गोलों ने सारे अंतर को खत्म कर दिया.