आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में चिंकी यादव ने दूसरा तो मनु भाकर ने तीसरा गोल्ड जीता
Image Credit: Dainik Bhaskar
आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप के 7वें दिन 25 मीटर पिस्टल विमेंस टीम इवेंट में भारत की चिंकी यादव, राही सरनोबत और मनु भाकर की टीम ने फाइनल में पोलैंड को 17-7 से हराकर गोल्ड जीता। चिंकी ने इससे पहले 25 मीटर पिस्टल विमेंस इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीता। मनु इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल विमेंस टीम इवेंट और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड जीत चुकी हैं।