गलत आउट पर 'हिटमैन' का छलका दर्द, अंपायर की गलती का फोटो पोस्ट करके दिया सबूत
Image Credit: Twitter
गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में हिटमैन यानि रोहित शर्मा को थर्ड अंपायर माइकल गफ द्वारा दिए गए गलत आउट पर अब विवाद बढ़ गया है. दरअसल शुक्रवार को रोहित शर्मा ने ट्वीटर पर फोटो शेयर की, जिसमें उनके बल्ले और पैड का अंतर दिखाया गया है. तस्वीर के नीचे कैप्शन वाली जगह पर फेस पाल्म इमोजी है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रेड हॉग ने भी रोहित का ही समर्थन किया है.