IAAF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की हिमा दास ने जीता गोल्ड
Image Credit: Twitter/@iaaforg
असम की रहने वाली 18 साल की हिमा दास ने अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में 400 मीटर की दौड़ गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया है. इससे पहले ट्रैक पर ये खिताब भारत की ओर से किसी ने नहीं जीता था. हिमा यह कीर्तिमान करने वाली पहली भारतीय भी बन गई है. उन्होंने ये दौड़ 51.46 सेकेण्ड में पूरी की. इससे पहले बुधवार को हुए सेमीफाइनल में भी उन्होंने 52.10 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया था. हिमा ने अंतर राज्य चैंपियनशिप में में भी गोल्ड जीता था.