इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने बनाई मजबूत पकड़
Image Credit: WION
पिछले दो टेस्ट मैचों से लगता है टीम इंडिया ने सबक ले लिया है. तभी तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. पहली पारी में इंग्लैंड को 161 रन पर आउट करने के बाद दूसरी पारी में भारत का स्कोर 209 रन हो गया है. विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा अर्धशतक जमाकर क्रीज पर जमे है. फिलहाल लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है. पुजारा 64 और विराट 61 रन पर है. भारतीय टीम फिलहाल काफी मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है.