चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से चुका भारत, ऑस्ट्रेलिया ने दी मात
Image Credit: Hockey India
चैंपियंस ट्रॉफी के हर मैच में इस बार भारतीय हॉकी टीम ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया. लेकिन फाइनल में भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ. जहां इस बार भारत खिताब जीतने की उम्मीद कर रहा था वही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में हराकर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. भारत 3-1 से हारा. इससे पहले 2016 में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराया था. और इस बार ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी का 15 वीं बार चैंपियन बना है