भारतीय टीम ने अफ़ग़ानिस्तान को टेस्ट मैच में दी करारी शिकस्त
भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर साबित किया कि वह नंबर 1 क्यों है. और उन्हें हराना अफ़ग़ानिस्तान जैसी नयी टीम के बस की बात नही. कल बेंगलुरु में शुरू हुए टेस्ट मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 474 रन बनाये. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अफ़ग़ानिस्तान की टीम पहली पारी में महज 109 रन बनाये. उसके बाद दूसरी पारी में भी वह 103 रन पर ऑल आउट हो गये. जिसके बाद भारत ने ये मैच एक पारी और 262 रनों से जीत लिया.