तीसरे टी-20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की 6 विकेट से जीत
Image Credit: BCCI
ऑस्ट्रेलिया में चल रही भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य दिया. इसके बाद भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 41 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली और उनका शिखर धवन ने 41 रन बनाकर अपने कप्तान का बखूबी साथ निभाया. भारत ने इस जीत के साथ अब सीरीज भी 1-1 से बराबर कर दी है.पंड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया