भारत ने बांग्लादेश को एक पारी और 46 रन से हराया, एक पारी से लगातार 4 टेस्ट जीतने वाली इंडिया पहली टीम बन गई
Image Credit: Twitter
कोलकाता में खेले जा रहे ऐतिहासिक पिंक डे-नाइट टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को एक पारी और 46 रनों से हराकर लगातार 12 वीं घरेलू श्रृंखला जीत दर्ज की। विराट कोहली के शतक और ईशांत शर्मा की अगुवाई में भारत ने बांग्लादेश को अपनी पहली पारी में 106 रनों के जवाब में 241 रन की बढ़त दिलाई।अपनी दूसरी पारी मेंबांग्लादेश केवल 195 रन ही बना सकी।