भारत ने आयरलैंड को दी 76 रनों से मात
Image Credit: Twitter/@BCCI
ब्रिटेन दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने शानदार आगाज करते हुए दो टी-20 मैचों की सीरीज में पहले टी-20 मैच में आयरलैंड को 76 रनों से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए. जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी के आगे पस्त हो गई. और वह मात्र 132 रन पर ऑल आउट हो गई. इस जीत के साथ भारत 1-0 से आगे हो गया है. कुलदीप ने 4 और चहल ने 3 विकेट लिए.