महिला एशिया कप में भारत ने मलेशिया को 142 रनों से हराया
Image Credit: The Indian Express
महिला एशिया कप के एक रोमांचक मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज मिताली राज के 97 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 169 रन बनाएं. जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया की टीम ने भारतीय महिला गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए और पूरी मलेशिया की टीम को महज 27 रन पर ऑल आउट कर उन्हें 142 रनों से करारी शिकस्त दी है. इसमें भारत की ओर से गेंदबाज पूजा ने 6 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया