6 बार की विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को भारत ने हराया
कोटिफ कप फुटबॉल टूर्नामेंट में 6 बार की विश्व चैंपियन रही अर्जेंटीना को भारत की अंडर-20 टीम ने हरा दिया है। भारतीय टीम ने अर्जेंटीना की अंडर-20 टीम को 2-1 से मात दी। इस मैच में भारत के लिए दीपक टांगरी ने 4वें मिनट में और अनवर अली ने 68वें मिनट में 1-1 गोल किया। वहीं अर्जेंटीना की तरफ से गिल ने 72वें मिनट में एक गोल किया। इससे पहले, साल 1984 में तीसरे नेहरू कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम को अर्जेंटीना से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।