भारत ने जीता नार्टिंघम टेस्ट, इंग्लैंड को 203 रनों से रौंदा
Image Credit: Twitter/BCCI
भारत ने ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन बुधवार को इंग्लैंड को 203 रनों से हरा दिया। भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 521 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 317 रनों पर ढेर हो कर मैच हार गई। इंग्लैंड को इस स्कोर तक समेटने में जसप्रीत बुमराह का अहम योगदान रहा। उन्होंने 85 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके अलावा ईशांत शर्मा ने 2, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिए।