एशियाई चैंपियन ट्रॉफी के पहले मैच में जापान को हराकर भारत ने बताये अपने इरादे
Image Credit: ruckus now – Ruckus Now
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की. भारत की ओर से नवनीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया. नवनीत ने कहा कि इस मैच से हमारा आत्मविश्वास बढ़ गया है. नवनीत के अलावा अनुपा ने एक गोल कर भारतीय जीत को और मजबूत किया. भारत का अगला मैच चीन से बुधवार को होगा. जापान से जितने के बाद भारतीय टीम चीन से भी भिड़ने को पूरी तरह तैयार है.