भारत हारा मैच लेकिन धोनी ने बनाया एक नया कीर्तिमान
इंग्लैंड के खिलाफ खेलें गए दूसरे वनडे में भले ही भारत को 86 रन से हार का मुहं देखना पड़ा हो. लेकिन भारत की ओर से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने अपने वनडे कैरियर में 10 हज़ार रन पूरे किए. ऐसा करने वाले वह चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए है. उनसे पहले ये कीर्तिमान सचिन, सौरव और राहुल द्रविड़ के नाम है. उन्हें 10 हज़ार रन पूरे करने के लिए 33 रन चाहिए थे. और उन्होंने इस मैच में 37 रन बनाए.